फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयरलैंड के प्रधानमंत्री वराडकर ने किया ताजमहल का दीदार, बताया अद्भुत स्मारक

Sat, 04 Jan 2020 07:53 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आयरलैंड के प्रधानमंत्री लियो एरिक वराडकर (टी शर्ट में)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आयरलैंड के प्रधानमंत्री लियो एरिक वराडकर ने शनिवार को ताजमहल का दीदार किया। तकरीबन एक घंटे तक ताजमहल में भ्रमण के दौरान उन्होंने स्मारक के इतिहास और पच्चेकारी की जानकारी हासिल की। उन्होंने ताज की खूबसूरती को बेमिसाल बताया।
विज्ञापन

 
भारतीय मूल के आयरलैंड के प्रधानमंत्री लियो एरिक सुबह 9.50 बजे गतिमान एक्सप्रेस से आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंचे। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। ताज पर उनके लिए आनन फानन में व्यवस्थाएं की गईं। इसके बाद वो 11.20 बजे ताजमहल पहुंचे।

उन्होंने करीब एक घंटे तक ताज का दीदार किया। पच्चेकारी की जानकारी ली। गाइड ने उन्हें ताज के इतिहास के बारे में बताया। वो काफी देर तक मुख्य गुंबद की पच्चीकारी को निहारते रहे। उन्होंने ने डायना बेंच पर फोटो खिंचवाई। उन्होंने ताजमहल की खूबसूरती को अद्भुत व बेमिसाल बताया। 
विज्ञापन


29 दिसंबर को आयरलैंड के प्रधानमंत्री लियो वराडकर महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में स्थित अपने पैतृक गांव वराड पहुंचे थे। लियो वराडकर के पिता अशोक वराडकर इसी गांव के थे। वो 1960 के दशक में ब्रिटेन चले गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें