फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की रैली को चंदे का टोटा 

Fri, 11 Nov 2016 01:05 AM IST
मोदी की रैली को चंदे का टोटा 
विज्ञापन
modi
विज्ञापन
काले धन को बाहर निकालने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1000 व 500 के नोट क्या बंद किए, अब उन्हीं की रैली की तैयारियों के लिए उनका फैसला पार्टी के लिए मुसीबत बन रहा है। पुराने बड़े नोट बंद होने से रैली के लिए चंदा एकत्रित नहीं हो पा रहा। नए नोट अभी किसी कार्यकर्ता के पास इतनी संख्या में नहीं हैं कि वह इन्हें रैली के लिए पार्टी को दान दे सकें। 
विज्ञापन

20 नवंबर को परिवर्तन यात्रा के तहत पीएम मोदी की कोठी मीना बाजार मैदान में रैली है। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी की यह आगरा में पहली और ब्रज में दूसरी रैली होगी। ऐसे में पार्टी ने इस रैली को सफल बनाने के लिए दो लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है। ताकि पिछले दिनों इसी मैदान पर बसपा सुप्रीमो व पूूर्व मुख्यमंत्री मायावती की रैली में जुटी भीड़ के रिकॉर्ड को तोड़ा जा सके। मगर, पार्टी नेतृत्व अब तक बैठकों के अलावा तैयारी शुरू नहीं कर पाया है। इसकी बड़ी वजह हाथ में नई करेंसी न होना है। चंदे में 1000 व 500 के नोटों के बंडल ऑफर किए जा रहे हैं, जोकि अब किसी काम के नहीं। ऐसे में आयोजकों के पास इतनी रकम नहीं है कि प्रचार-प्रसार के लिए होर्डिंग, बैनर, झंडे बनाने के लिए एडवांस दे सकें। टेंट और मंच की व्यवस्था तो आगामी दिनों में पेमेंट के आश्वासन पर शुरू हो जाएगी लेकिन दूर-दराज से भीड़ लाने के लिए वाहन बुक करने के लाले पड़े हैं। बता दें कि इस रैली में आगरा ही नहीं, फीरोजाबाद, एटा, मथुरा, सादाबाद, हाथरस से लोग लाए जाएंगे। बड़ी दिक्कत तो ये है कि आने वाले दिनों में भी समस्या का समाधान होता नहीं दिख रहा। एक व्यक्ति एक दिन में 4000 रुपये ही बदल सकता है, ऐसे में उसके पास इतना कैश नहीं होगा कि वे घर के खर्च के साथ-साथ पार्टी को चंदा भी दे पाएं। 

चेक का निकाला रास्ता
ऐसे में आयोजक चेक से चंदा लेने की तैयारी कर रहे हैं। बड़े पेमेंट भी इसी से होंगे। लेकिन ये इतना आसान नहीं है। हर कोई चंदे के लिए चेक काटने को तैयार नहीं हो रहा। वैसे भी वाहन चालक या छोटे-छोटे कार्यों को करने वाले चेक स्वीकार नहीं करेंगे। ऐसे में आयोजकों की मुसीबत फिलहाल बनी हुई है।
विज्ञापन


1000 व 500 के नोट बंद होने से चंदा एकत्रित करने में दिक्कत आ रही है। लेकिन आर्थिक संकट के समय में पार्टी प्रधानमंत्री की रैली को पूरी तरह से सफल बनाएगी। फिलहाल चेक से चंदा लिया जाएगा।
विज्ञापन

- नवीन जैन, रैली व्यवस्था प्रमुख व प्रदेश सह कोषाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें