फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: मंदिर के दानपात्रों से चोरी, कमरे में मिला भगत का शव, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 12 Feb 2021 08:38 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

  • फिरोजाबाद के प्रमुख गोपाल आश्रम मंदिर परिसर में शुक्रवार की सुबह पुजारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो एक और चौंकाने बात सामने आई है। मंदिर के दानपात्रों से रुपये और अन्य सामान भी चोरी हुआ है।
विज्ञापन
फिरोजाबाद: मंदिर परिसर में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के प्राचीन गोपाल आश्रम मंदिर के 15 दानपात्रों के ताले तोड़कर चोर चढ़ौती की धनराशि एवं 15 हजार नकदी चोरी कर ली। आश्रम परिसर में एक कमरे में रहने वाले भगत का शव कमरे में पड़ा मिला। पुलिस भगत की मौत संदिग्ध मान रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पैनल के माध्यम से पोस्टमार्टम कराया। भगत के परिजनों को सूचना दे दी है। 

विज्ञापन


थाना उत्तर के बाईपास रोड स्थित प्राचीन गोपाल आश्रम मंदिर प्रांगण में चोरों ने 15 दानपात्रों के ताले तोड़कर उसमें रखी नकदी तथा पुजारी के 15 हजार रुपये चोरी कर लिए। जबकि मंदिर परिसर स्थित कमरे में रहने वाले जिला हमीरपुर थाना बंगरा जलालपुर निवासी दीन दयाल यादव उर्फ भगतजी (75) का शव उनके कमरे में मिला। 

वारदात की जानकारी शुक्रवार को सुबह उस समय हुई जब मंदिर के पुजारी दुर्गानगर निवासी पंडित सीताराम शर्मा अपने बेटे राघव शर्मा के साथ तड़के पांच बजे मंदिर खोलने के लिए पहुंचे। मंदिर का ताला खोलकर अंदर प्रवेश किया तो अंदर दानपात्रों के ताले खुले होने के साथ सामान बिखरा था। पुजारी ने चोरी की घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुजारी ने पुलिस को बताया कि उनके 15 हजार रुपये शंकरजी की मूर्ति के पास रखे हुए थे, चोर वह भी ले गए। एसएसपी अजय कुमार, एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्र, सीओ सिटी हरिमोहन सिंह एवं थाना प्रभारी उत्तर अनूप कुमार भारतीय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर मौके से सबूत एकत्रित किए। चोरी की घटना के संबंध में राघव शर्मा की ओर से थाना पुलिस को तहरीर दी है। 

25 वर्ष से रह रहे थे भगत 
दीनदयाल यादव उर्फ भगतजी गोपाल आश्रम परिसर में 25 वर्षों से रह रहे थे। पहले वह पूजा रोड लाइंस पर पल्लेदारी (रेहड़ी चलाने) का काम करते थे लेकिन झाड़-फूंक का काम करने के कारण उनसे काफी लोग जुड़ गए थे। भगत ने पल्लेदारी का काम करना बंद कर दिया था। 

एसएसपी अजय कुमार ने कहा कि गोपाल आश्रम मंदिर परिसर में दानपत्र के ताले तोड़कर चोरी की घटना हुई है, गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में दो चोर जाते दिखे है। खुलासा करने को चार टीमें लगाई हैं। आश्रम परिसर में दीनदयाल यादव उर्फ भगत का शव उन्हीं के कमरे में मिला है। शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है। मोबाइल पास पड़ा मिला है। उनकी मौत फेफड़ों में संक्रमण होने के कारण हुई है। फेफड़ों ने काम करना बंद कर दिया था। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें