फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुजारी निकला पापी: शराब पीकर बन जाता है हैवान, सामने आई ऐसी करतूत; ग्रामीणों को सता रहा ये डर

Fri, 07 Apr 2023 11:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

पुजारी की शर्मनाक हरकत की वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीण हैरान है। इस मामले में सीओ से शिकायत की गई है, जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के जलेसर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिलामई के माता मंदिर के पुजारी का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें वह एक किशोर के साथ अश्लील हरकतें करता नजर आ रहा है। ग्रामीणों ने सीओ को शिकायती पत्र दिया है।

यहां का है मामला 

गांव सिलामई के कुल्हाड़े वाली माता मंदिर पर कई वर्षों से गांव रेजुआ निवासी रघुराज सिंह पुजारी के रूप में रह रहा है। बीते दिनों गांव के ही एक किशोर के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाते हुए उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसकी शिकायत गांव के अजय कुमार ने सीओ राघवेंद्र सिंह को प्रार्थनापत्र देकर की है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सचिन चौहान हत्याकांड: डीएनए से उलझा केस, नहीं हुआ बालों का मिलान; पीपीई किट में फूंका था शव

शराब पीकर बन जाता है हैवान 

बताया कि मंदिर रघुराज प्रतिदिन शराब पीकर गांव के बच्चों को मंदिर में बुलाकर उनको डरा-धमकाकर या प्रलोभन देकर अश्लील हरकतें करता है और अप्राकृतिक संबंध बनाता है। आरोप है कि इसकी वीडियो गांव के अनुज के पास आई तो पुजारी व उसके सहयोगियों ने अनुज को जान से मारने की धमकी दी। वहीं पुजारी का इस तरह का वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में दहशत है। वे अपने बच्चों को मंदिर में भेजने से भी डर रहे हैं।

ये भी पढ़ें -  UP: रिजवान-शानू को फंसाने के लिए साजिश, हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने कराई गौकशी और पहुंचे थाने; हुआ खुलासा
विज्ञापन

मामले की जांच कर रही पुलिस

पुजारी पर यह भी आरोप लगाया है कि मंदिर के कई क्विंटल पीतल के घंटे उतरवाकर बेच दिए हैं। वहीं इस मामले में कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें - कातिल भाई: बचपन में बेइंतहा प्यार फिर ऐसी दुश्मनी, आंख फोड़ी, सिर-पैर काटा, क्रूरता ऐसी कि शव देख कांप गई रूह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें