फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण से कोरोना संक्रमण का बचाव: जिला जज

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जेल में मंगलवार को विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विधिक साक्षरता शिविर लगाया गया। विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला जज अनिल कुमार ने कहा कि कोरोना संक्रमण कम जरूर हुआ है, पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण जरूर कराएं।
विज्ञापन

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत विधिक साक्षरता शिविर में विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला जज अनिल कुमार ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए सभी को टीकाकरण कराना जरूरी है।
सीजेएम अमित सिंह ने कहा कि जेल में नियमित रूप से साफ सफाई होनी चाहिए। प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि अगर किसी बंदी को किसी तरह की समस्या है तो वह जेल अधीक्षक के माध्यम से प्राधिकरण में प्रार्थनापत्र दे सकता है। जेल अधीक्षक पवन कुमार त्रिवेदी, डिप्टी जेलर मनोज कुमार शुक्ला, सरोज वर्मा, जेल चिकित्सक डॉक्टर अशोक कुमार, विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय सहायक अवनींद्र प्रताप सिंह, पीएलवी सुरेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, अजय चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें