फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भीमनगरी' का उद्घाटन करेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, यहां बनेगा भव्य मंच

Sat, 14 Mar 2020 07:16 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
विज्ञापन
आगरा के चक्कीपाट-काजीपाड़ा में 15 से 17 अप्रैल तक आयोजित होने वाली 25 वीं भीमनगरी का उद्घाटन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे। भीमनगरी आयोजन समिति के अध्यक्ष राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश ने शनिवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल को रामलीला मैदान पर सजने वाले मुख्य मंच पर राष्ट्रपति भीमनगरी का शुभारंभ कर संदेश देंगे। प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उद्घाटन के मौके पर आएंगे।

डॉ. जीएस धर्मेश ने बताया कि भगवान बुद्ध, डॉ. आंबेडकर के प्रेरक प्रसंगों को मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए पेश किया जाएगा। 16 अप्रैल को सामूहिक विवाह समारोह होगा, जिसे मुख्यमंत्री विवाह प्रोत्साहन योजना से जोड़ा जा रहा है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इससे जोड़ों को प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी। 17 अप्रैल को समाज के मेधावी विद्यार्थियों को मंच पर सम्मानित किया जाएगा। इसी दौरान 14 अप्रैल को निकलने वाली शोभायात्रा में सबसे बेहतर झांकियों को पुरस्कृत किया जाएगा। 

रामलीला मैदान में बनेगा राष्ट्रपति भवन जैसा मुख्य मंच

भीमनगरी के मुख्य मंच को संसद भवन की प्रतिकृति का रूप दिया था, लेकिन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की सहमति मिलने के बाद मुख्य मंच को राष्ट्रपति भवन के रूप में बनाया जाएगा। रामलीला मैदान पर मुख्य मंच के निर्माण का काम भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें