फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: ताजमहल का दीदार करने आ रहे हैं... तो पढ़ लें यह खबर, इस दिन दो घंटे रहेगा बंद; जानें कारण और सब कुछ

Sat, 05 Oct 2024 10:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू दीदार ए ताज के लिए आगरा आएंगे। सुबह 9 से 10 बजे तक ताज देखेंगे। एक घंटे पहले बुकिंग काउंटर बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू अपनी पांच दिन की भारत यात्रा के दौरान मंगलवार को ताजमहल का दीदार करने आगरा आएंगे। वह आठ अक्तूबर को सुबह ताजमहल का दीदार करेंगे। इस दौरान ताजमहल आम पर्यटकों के लिए दो घंटे तक बंद रहेगा। मंगलवार सुबह 8 से 10 बजे बुकिंग काउंटर भी बंद रहेंगे।

विज्ञापन


रविवार से मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की भारत यात्रा शुरू हो रही है। मंगलवार को वह नई दिल्ली से विशेष विमान से आगरा के खेरिया एयरपोर्ट उतरेंगे। यहां वह सुबह 9 बजे आएंगे और एक घंटे ताजमहल का दीदार करने के बाद 10 बजे ताजमहल से चले जाएंगे। उनकी यात्रा के कारण ताजमहल को सुबह 8 से 10 बजे के बीच बंद रखा जाएगा।

विदेश मंत्रालय से कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 9 बजे वह आगरा आएंगे। ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी गेट प्रवेश द्वारों को सुबह 8 बजे आम पर्यटकों के लिए बंद कर दिया जाएगा। दोनों गेट के बुकिंग काउंटर भी बंद रहेंगे। ताजमहल की वेबसाइट पर सुबह के समय टिकट बुकिंग नहीं होगी। जो पर्यटक मंगलवार की सुबह सूर्योदय के समय प्रवेश करेंगे। उन्हें 8 बजे से पहले ताजमहल के बाहर जाना होगा।
 

11 साल में मालदीव के तीसरे राष्ट्रपति

11 साल में यह तीसरा मौका है, जब मालदीव के राष्ट्रपति ताजमहल का दीदार करने के लिए आ रहे हैं। इससे पहले 4 जनवरी 2013 को मालदीव के तत्कालीन राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन अब्दुल गयूम ताज देखने आगरा आए थे। 
 
विज्ञापन

उसके पांच साल बाद दिसंबर 2018 में मालदीव के तत्कालीन राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सालैह अपनी पत्नी फाजना अहमद के साथ ताजमहल के दीदार के लिए आगरा आए थे। यह संयोग है कि 6 साल पहले मालदीव के राष्ट्रपति भी मंगलवार को ही ताजमहल देखने पहुंचे थे। अब भी मोहम्मद मुइज्जू भी मंगलवार को ही आगरा आ रहे हैं।

यह भी देखेंः- 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें