फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रदेश के इस निगम में लागू होगा बंगलूरू-मैसूर का मॉडल, एक पोर्टल-एक नंबर की नीति से मिलेगी लोगों को राहत

Sun, 05 Apr 2026 01:35 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

स्टडी टूर के दाैरान पार्षदों के दल ने टैक्स कलेक्शन को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की प्रक्रिया सीखी। साथ में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के आधुनिक प्लांट और डोर-टू-डोर कलेक्शन, बारिश के दौरान ड्रेनेज सिस्टम को तकनीक से कैसे नियंत्रित करना भी देखा। 
विज्ञापन
नगर निगम आगरा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा नगर निगम के पार्षदों का दल बंगलूरू, मैसूर और ऊटी के सात दिवसीय स्टडी टूर से शुक्रवार रात वापस लौट आया है। वहां के नगर निगमों की कार्यप्रणाली और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स का बारीकी से अध्ययन करना था।
विज्ञापन


बंगलूरू नगर निगम के उच्चाधिकारियों ने पार्षदों को सुशासन का नया मंत्र दिया। एक पोर्टल, एक नंबर की नीति पर काम करने की प्रणाली को समझाया। अध्ययन दल ने टैक्स कलेक्शन को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की प्रक्रिया सीखी। साथ में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के आधुनिक प्लांट और डोर-टू-डोर कलेक्शन, बारिश के दौरान ड्रेनेज सिस्टम को तकनीक से कैसे नियंत्रित करना भी देखा। 

बायोमेट्रिक और डिजिटल माध्यम से कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने की जानकारी मिली। मैसूर नगर निगम की कार्यशैली और स्वच्छता मॉडल पर पार्षदों ने गहरी रुचि दिखाई। भाजपा पार्षद दल नेता प्रकाश केशवानी और बसपा पार्षद दल नेता कप्तान सिंह ने बताया कि वहां की तकनीक और जनता की भागीदारी का समन्वय काबिले तारीफ है। बंगलूरू का आईटी आधारित कंट्रोल रूम आगरा के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है। वहां देखा कि कैसे एक ही खिड़की से जलभराव और कूड़े जैसी शिकायतों का निस्तारण होता है। इन सुझावों को सदन में रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें