फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या सी लगेगी ब्रज की धरा: आगरा में बाजार, मोहल्लों व मंदिरों में साज-सज्जा शुरू; झंडे-पटकों की मांग बढ़ी

Thu, 18 Jan 2024 04:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

ब्रज की धरा भी अयोध्या सी लगेगी। आगरा शहर में बाजार, मोहल्लों व मंदिरों में साज-सज्जा शुरू हो गई है। झंडे व पटकों की मांग बढ़ गई है। 
विज्ञापन
अयोध्या सी लगेगी ब्रज की धरा: आगरा में बाजार, मोहल्लों व मंदिरों में साज-सज्जा शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्याधाम में श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा में मात्र तीन दिन शेष रह गए हैं। इसको लेकर आगरा शहर के बाजारों, अपार्टमेंट व सभी मंदिरों में तैयारी जोर-शोर से चल रही है। 22 जनवरी को शहर अयोध्या नगरी से कम न लगे, इसके लिए शहर के हिंदू संगठनों के अलावा अन्य संस्थाएं भी दिन-रात मेहनत में लगी हुई हैं।

विज्ञापन


सदर बाजार ट्रेडर एसोसिएशन की ओर से तीन दिवसीय कार्यक्रम सदर में आयोजित किया जा रहा है। राजेश शुक्ला ने बताया 21, 22 और 23 जनवरी तक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 21 की शाम दीप प्रज्ज्वलित , 22 की शाम राम संध्या, 23 की शाम सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। इसके लिए सदर बाजार में विद्युत सज्जा की जा रही है।

श्री सनातन धर्म मंदिर में 22 जनवरी तक श्रीराम स्मरण महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सचिव डॉ. तरुण शर्मा ने बताया कि 22 जनवरी को सुबह हवन, दोपहर में भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में अध्यक्ष संजय हिंगोरानी, प्रवेश शर्मा, पुजारी विकास शास्त्री, जितेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अशफाक सैफी ने शिविर लगाकर 1000 दीप वितरण करने का आदेश दिया। कहा कि 22 जनवरी को सभी मुस्लिम भाई-बहन दिवाली मनाएं।

नामनेर में बुधवार को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के दिन बाजार को सजाने के लिए बैठक की। बैठक में बृजेश पंडित ने बताया कि विधि विधान से नामनेर चौराहे पर श्रीराम पूजन व यज्ञ किया जाएगा। राम मंत्र 1008 सामूहिक आहुतियां दी जाएंगी। बाजार को दुल्हन सा सजाया जाएगा। बैठक में सतीश शर्मा, ब्रजेश अग्रवाल, हरविंदर सिंह, रघु पंडित, दीप बघेल आदि उपस्थित रहे।

संस्कार भारती महानगर की ओर से तृतीय अरुणोदय काव्य गोष्ठी में भी रामनाम की गूंज रही। डॉ. शशि गुप्ता ने 'राम तुम आओ हृदय के द्वार ये धागा जोड़ दूं...' और डॉ. राजेंद्र मिलन ने लाए 'अयोध्या में मोदी श्रीराम को, योगी श्रीराम को...' सुनाकर मंत्रमुग्ध कर दिया। 
विज्ञापन

ज्योत्सना सिंह ने राम-राम सिया जय सिया राम...सुनाया। प्रकाश गुप्ता बेबाक ने अंधेरों से कह दो वहीं ठहर जाए... और डॉ. असीम आनंद ने हनुमन मेरे दिल में रहते...पर खूब तालियां मिलीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. मनोज पचौरी और संचालन राकेश शर्मा निर्मल ने की। प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष नंद नंदन गर्ग, विष्णु वर्मा, अलका अग्रवाल, विजया तिवारी, राजीव क्वात्रा, सुधीर कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें