इन गाड़ियों के चालकों का जीआरपी के पास सत्यापन होता है। यह सेवा 22 मार्च से बंद है, जबकि तकरीबन 20 ट्रेनों का आवागमन आगरा कैंट स्टेशन पर हो रहा है।
ये भी पढ़ें- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्वालियर हाईवे की सड़क पर रोपे धान के पौधे, खोली गड्ढा मुक्त अभियान की हकीकत, देखें तस्वीरें
टैक्सी चालकों ने सांसद से गुहार लगाई थी, इसके बाद प्रीपेड बूथों को खोलने के लिए उन्होंने पत्र लिखा था। लोकल टूरिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल शर्मा का कहना है कि टैक्सी व ऑटो चालक बेरोजगार हो गए हैं। ऐसे में वह टैक्स कैसे देंगे। रेलवे को इस टैक्स में छूट देनी चाहिए।