फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: सरकारी अस्पताल की लिफ्ट बंद, दर्द में छटपटाती रही गर्भवती; सहयोग को कोई नहीं आया

Tue, 30 Jan 2024 10:33 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में जिला महिला अस्पताल की लिफ्ट बंद हो गई। इसमें फंसी गर्भवती महिला दर्द में छटपटाती रही। इस दौरान कोई भी सहयोग को कोई नहीं। 
विज्ञापन
लिफ्ट। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में जिला महिला अस्पताल के स्टाफ की असंवेदनहीनता का नया मामला सोमवार को देखने को मिला। यहां प्रसव पीड़ा से गर्भवती महिला तड़पती रही। उसे उठाने के लिए स्टाफ आगे तक नहीं आया। प्रसूता का कराहना देख जांच के लिए आई गर्भवती महिला ने कंधे का सहारा दे प्रसूता को लेबर रूम तक पहुंचाया।

विज्ञापन


जगदीशपुरा निवासी सुनैना सोमवार को इलाज के लिए लेडी लायल पहुंची। सुनैना ने बताया कि लिफ्ट खराब है। सीढि़यां चढ़कर पहले तल पर पहुंची। इतने में प्रसव पीड़ा शुरू हो गई, लेकिन किसी ने सहायता तक नहीं की। जेठानी ने एक अन्य महिला के सहयोग से लेबर रूम तक पहुंचाया।

घंटों करना पड़ा इंतजार

लाइन में घंटों खड़े होकर जांच करानी पड़ती है। इतने में महिला को दर्द शुरू हो गया। किसी स्टाफ ने सहयोग नहीं किया। इसलिए कंधे का सहारा देकर सीढि़यों से लेबर रूम तक पहुंचाया। - फूल बानो, खेरिया मोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें