डाइट में विटामिन को जरूर शामिल करें
डॉ. मेघना ने बताया कि यदि भूख नहीं लगती है तो कैल्शियम की कमी हो सकती है। आयरन की टेबलेट ले सकते हैं। डाइट में विटामिन को जरूर शामिल करें। ऐसे में तेल, घी और मसालेदार खाने से परहेज करें। बुखार होने पर घबराएं नहीं, जांच कराएं। गर्भवती महिलाओं को जिला महिला चिकित्सालय में ही प्रसव पूर्व जांच या इलाज कराना चाहिए, जिससे कि जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित रहें।
इन बातों का भी ध्यान रखें
- रोग प्रतिरोधक क्षमता को कम नहीं होने दें, खुश रहें।
- गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार की अधिक जरूरत है।
- हर दिन चिकित्सक की सलाह से हल्का व्यायाम जरूर करें।
- संक्रमण के लक्षण दिखें तो जांच कराने में देरी न करें।
-स्वास्थ्य केंद्र पर हर माह की नौ तारीख को जांच कराएं।
ये भी पढ़ें: चिकित्सक की सलाह: संक्रमण के दौर में टाले जा सकते हैं ये ऑपरेशन, प्रतिरोधक क्षमता पर पड़ सकता है असर