फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: खून चढ़ाते समय नर्सिंग होम में प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया जमकर हंगामा; लगाए गंभीर आरोप

Fri, 16 Aug 2024 09:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा के एक नर्सिंग होम गर्भवती की खून चढ़ाते समय हालत बिगड़ने से मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। 

 
विज्ञापन
परिजनों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा शहर के शिकोहाबाद रोड पर एक नर्सिंग होम में रक्त चढ़ने के दौरान गर्भवती की हालत बिगड़ गई। नर्सिंग होम संचालिका और परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचे, वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस दौरान संचालिका चली गई। गुस्साए परिजन शव लेकर नर्सिंग होम पहुंचे। वहां उन्हें ताला लगा मिला। इस पर गुस्साए परिजनों ने वहां हंगामा किया।
विज्ञापन



 

रिजोर थाना क्षेत्र के गांव भरतोली निवासी असलम की पत्नी सितारा को प्रसव पीड़ा हुई। परिजन शहर के शिकोहाबाद रोड पर  संचालित एक नर्सिंग होम में बृहस्पतिवार की सुबह लेकर गए। असलम ने बताया चिकित्सक ने नार्मल प्रसव कराने की बात कही। इसके बाद रक्त चढ़ाने को कहा। बताया रक्त देने को तैयार थे, लेकिन उन्होंने बोल दिया हम चढ़ा देंगे। रक्त चढ़ने के दौरान ही सितारा की हालत बिगड़ने लगी। 

 
विज्ञापन

चिकित्सक से कहा तो उन्होंने कहा सब ठीक है। जब छुट्टी करने की बात कही तो बोल दिया परेशान न हो सब ठीक से हो जाएगा। बाद में हालत बिगड़ने लगी। बताया शुक्रवार की सुबह मौत हो जाने के बाद चिकित्सक आईं और ऑक्सीजन लगवाने की बात कहकर मेडिकल कॉलेज ले गईं। यहां चिकित्सक ने मृत बता दिया। इस दौरान नर्सिंग होम की चिकित्सक और संचालिका चली गईं। शव को लेकर नर्सिंग होम आए तो यहां ताला लगा मिला। इस दौरान परिजन ने नर्सिंग होम के बाहर हंगामा किया। शव को परिजन पोस्टमार्टम ले आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें