फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा; पुलिस ने सीएमओ से मांगी रिपोर्ट

Sun, 22 Feb 2026 01:24 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के अस्पताल में डिलीवरी के बाद प्रसूता की माैत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने मामले में सीएमओ से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
Crime News Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सदर थाना के शहजादी मंडी स्थित वैजयंती अस्पताल में डिलीवरी के लिए भर्ती प्रसूता की मौत पर परिजन ने हंगामा किया। पुलिस ने जीडी में मामला दर्ज कर सीएमओ से जांच रिपोर्ट मांगी है। वहीं वाल्मीकि समाज ने मामले में कार्रवाई नहीं होने पर सफाई कार्य बंद करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


मलपुरा के भांडई निवासी परिजन ने बताया कि ललिता को प्रसव पीड़ा होने पर भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने डिलीवरी के बाद खून चढ़ाने की बोलकर उपाध्याय अस्पताल रेफर किया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

लापरवाही का आरोप लगाते हुए आक्रोशित परिजन ने अस्पताल के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने सीएमओ से जांच रिपोर्ट मांगी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उधर, वाल्मीकि समाज ने अस्पताल सीज करने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि कार्रवाई न होने पर सफाई कार्य बंद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें