फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taj Mahal: ताजमहल में सीढ़ियों से गिरी पश्चिम बंगाल की पर्यटक, महिला के पैर में आई गंभीर चोट

Sun, 22 Feb 2026 11:41 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

ताजमहल देखने आई महिला पर्यटक हादसे का शिकार हो गई। स्मारक में सीढ़ियों से गिरकर महिला के पैर में गंभीर चोट आई। पुलिस ने पर्यटक को इलाज के लिए एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। 
विज्ञापन
घायल महिला पर्यटक को ले जाते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार करने पश्चिम बंगाल से आई एक महिला पर्यटक रविवार को हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार छपरा जिला नादिया पश्चिम बंगाल निवासी 50 वर्षीय महिला पर्यटक पश्चिमी गेट की सीढ़ियों से उतरते समय अचानक असंतुलित होकर गिर पड़ी। हादसे में उनके पैर में गंभीर चोट आई, जिससे वे चलने-फिरने में असमर्थ हो गईं। 
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही थाना ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला पर्यटक को प्राथमिक सहायता प्रदान की तथा एम्बुलेंस की व्यवस्था कर उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। 

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से घायल महिला को समय पर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध हो सकी। मौके पर मौजूद पर्यटकों ने भी ताज सुरक्षा पुलिस की सजगता और मानवीय व्यवहार की सराहना की। महिला पर्यटक की मदद में उपनिरीक्षक पंकज सिंह पटेल, आरक्षी आशु तथा महिला आरक्षी प्रीति शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें