फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: हाईवे पर टैंकर ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, गर्भवती पत्नी की मौत, पति घायल

Tue, 24 Nov 2020 07:01 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

  • हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर दो घंटे लगाया जाम, बलदेव विधायक और एसडीएम के आश्वासन पर खुला जाम
विज्ञापन
घटनास्थल पर पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र में मंगलवार को दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक टैंकर ने बाइक सवार दंपती को रौंद दिया। हादसे में गर्भवती महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया और आर्थिक सहायता की मांग करने लगे। 

विज्ञापन


हाईवे पर जाम की सूचना मिलने के बाद एसडीएम सदर कई थानों की पुलिस के साथ और बलदेव विधायक पूरन प्रकाश मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों और विधायक ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। लोगों ने तकरीबन दो घंटे बाद जाम खोला। इस दौरान हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।

 
थाना रिफाइनरी क्षेत्र के गांव बाद निवासी राकेश कुमार (35) मंगलवार सुबह अपनी गर्भवती पत्नी मधु (32) के साथ किसी काम से बाइक पर सवार होकर गांव अगनपुरा गया था। सुबह करीब 11 बजे वह अपने गांव लौट रहा था। रिफाइनरी थाना क्षेत्र में बीएसएफ कट के पास पीछे से आए टैंकर ने बाइक सवार दंपती को रौंद दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में मधु की मौके पर ही मौत हो गई। राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल राकेश को इलाज के लिए स्वर्ण जयंती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। जानकारी पर एसडीएम क्रांतिशेखर थाना रिफाइनरी, थाना हाईवे की पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। 

लोगों का कहना था कि इस कट पर एक माह में यह चौथा हादसा है। आबादी बहुल गांव में पुलिया का निर्माण न होने से इस तरह के हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना था कि राकेश काफी गरीब परिवार से है। ऐसे में उसे आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए। जानकारी पर पहुंचे बलदेव के विधायक पूरन प्रकाश ने ग्रामीणों की समस्या को सुना और मदद का आश्वासन दिया। 

एसडीएम सदर क्रांतिशेखर ने भी हरसंभव आर्थिक सहायता दिए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जिलाधिकारी स्तर से सहायता राशि उपलबध करा दी जाएगी और शासन को लिखा जाएगा। करीब दो घंटे बाद दोपहर एक बजे जाम खुल सका।
 
मजदूरी करता है राकेश

हादसे में गंभीर रूप से घायल राकेश मजदूरी करता है। मौके पर पहुंचे एसडीएम क्रांतिशेखर को ग्रामीणों ने बताया कि राकेश ने मकान बनवाने के लिए डूडा में आवेदन किया था। इसकी एक किस्त उसे मिल सकी है। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि शीघ्र की अन्य किस्त दिलवाई जाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें