फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना जांच कराकर लौट रही गर्भवती का सड़क पर हुआ प्रसव, जुड़वा बच्चियों को दिया जन्म

Fri, 22 May 2020 12:23 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
अस्पताल के निकट रिक्शे में गर्भवती महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा के जिला अस्पताल में कोरोना की जांच कराकर लौट रही महिला का सड़क पर ही प्रसव हो गया। जिला अस्पताल स्टाफ को जानकारी हुई तो आनन-फानन में प्रसूता को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर दूसरे बच्चे की डिलीवरी कराई। गर्भवती ने जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया है। जच्चा-बच्चा को लेडी लॉयल में रेफर कर दिया गया है। तीनों स्वस्थ हैं।

विज्ञापन


लोहामंडी राजनगर निवासी मजदूर राजू माहौर की 24 साल की पत्नी गोला माहौर का प्रसव होना था, ऐसे में कोविड-19 की जांच कराने के लिए करीब 12 बजे जिला अस्पताल लेकर गए। नमूना देने के बाद परिजन रिक्शे में गर्भवती लेकर घर लौट रहे थे। 


रोजगार कार्यालय के बाहर आते ही गर्भवती को प्रसव पीड़ा होने लगी। यह देख परिजनों ने चादर से रिक्शे का घेरा बना लिया। पति दौड़कर चिकित्सकों के पास पहुंचा। जानकारी पर डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ दौड़ पड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में दिया दूसरे बच्चे को जन्म

डॉक्टरों ने देखा एक शिशु को जन्म देने के बाद भी महिला की पीड़ा कम नहीं हो रही थी। तत्काल उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया और वहां महिला ने दूसरे शिशु को जन्म दिया। प्रसव होने के बाद जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने एंबुलेंस से तीनों को लेडी लॉयल में भर्ती करवा दिया।

राजू ने बताया कि चिकित्सकों की वजह से शिशु और पत्नी की जान बच गई। एसआईसी डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि तीनों की हालत ठीक है। इनको लेडी लॉयल में भर्ती करवा दिया है।

महिला पुलिसकर्मी भी मदद को आईं

साईं की तकिया चौराहे स्थिति रोजगार दफ्तर से नमूना देने के बाद गोला को लेकर परिजन घर के लिए निकले ही थे के चौराहे के पास प्रसव पीड़ा होने लगी। यह देख चौराहे पर ड्यूटी दे रहीं महिला पुलिसकर्मी भी आ गईं। आनन-फानन में रिक्शे के चारों ओर चादर लपेटकर पर्दा कर दिया। परिजनों ने पुलिसकर्मियों का भी आभार जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें