फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया चौंकाने वाला सच

Thu, 28 Mar 2019 12:56 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
मैनपुरी के बिछवां थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म के बाद किशोरी की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसका शव बुधवार की सुबह खेत में मिला। पोस्टमार्टम के दौरान उसके तीन माह की गर्भवती होने का पता चला। एसपी अजय शंकर राय ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी मंगलवार की शाम खेत में शौच जाने की बात कहकर घर से निकली थी। जब वह काफी देर तक नहीं लौटी तो परिजन तलाश में जुट गए। 

बुधवार की सुबह किशोरी का शव गेहूं के खेत में पड़ा मिला। किशोरी की हत्या उसकी ही स्टाल से गला घोंटकर की गई थी। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। वहीं किसी से रंजिश की बात से इनकार किया। 
विज्ञापन


पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सभी को चौंका दिया। मृतका तीन माह की गर्भवती थी। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाकर जांच के लिए भेजी गई है। एसपी ने थाना पुलिस को जल्द से जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन

किशोरी की गला घोंटकर हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस के लिए खुलासे में मददगार साबित होगी। आरोपी जल्द ही सलाखों के पीछे होगा। - ओमप्रकाश सिंह, एएसपी मैनपुरी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें