मैनपुरी सीट से प्रत्याशी सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के चुनाव प्रचार का जिम्मा उनके पौत्र सांसद तेजप्रताप यादव ने संभाला है। जगह-जगह जनसंपर्क कर वो वोट की अपील कर रहे हैं। उनका कहना है कि अभी तय नहीं है कि वो चुनाव कहां से लड़ेंगे। उनका ध्यान नेता जी के प्रचार पर है।
सांसद तेजप्रताप यादव का टिकट काटकर सपा ने मैनपुरी लोकसभा सीट से मुलायम सिंह यादव को मैदान में उतारा है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि सांसद तेजप्रताप यादव एटा से सपा के प्रत्याशी होंगे। सांसद ने तमाम चर्चाओं पर विराम लगा दिया। उनका कहना है कि अभी तय नहीं है कि वो चुनाव कहां से लड़ेंगे, चर्चाएं तो होती रहती हैं।
फिलहाल उनका ध्यान नेता जी (मुलायम सिंह यादव) के चुनाव प्रचार पर है। वो मैनपुरी लोकसभा सीट पर नेता जी के प्रचार की कमान संभाल रहे हैं। क्षेत्र में जनसंपर्क कर लोगों से वोट की अपील कर रहे हैं। मंगलवार को भी उन्होंने भोगांव विधानसभा क्षेत्र में कई जगह नुक्कड़ सभाएं कीं।