शाहगंज स्थित सोमनाथ धाम में पीर योगी के सानिध्य में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का शुक्रवार को श्रद
आगरा। शाहगंज स्थित सोमनाथ धाम में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का शुक्रवार को समापन हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूर्णाहुति यज्ञ और हवन संपन्न किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने आहूति देकर परिवार की सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की। उन्होंने भगवान की महाआरती में भाग लिया। इसके साथ ही प्रसाद और भंडारे का वितरण किया।
कथावाचक आचार्य पंडित सुमित शास्त्री ने आध्यात्मिक प्रसंगों का वर्णन करते हुए धर्म, भक्ति और मानव कल्याण का संदेश दिया। कथा में प्रस्तुत प्रसंग और भजनों पर श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर झूम उठे।
इस दौरान यजमान टीकम-दीपा लालवानी, राजू-सुनीता लालवानी, योगी जहाजनाथ, पं.भूपेंद्र शर्मा, योगी विश्वनाथ, मनीष नाथ, नरेश लखवानी, प्रकाश लालवानी, दयालदास, नरेश चावला, चंद्र नाथवानी, जय कलवानी, राजू मोटवानी, ज्योति टिलवानी, तुलसी बुआ, सीमा, कविता बाबानी व अन्य मौजूद रहे।