फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बदले रूट से चली प्रयागराज-वेरावल स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। अहमदाबाद-पालनपुर रेलखंड पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग सिस्टम के कमीशनिंग कार्य के चलते प्रयागराज-वेरावल विशेष ट्रेन बृहस्पतिवार को बदले मार्ग से संचालित हुई। ट्रेन का ईदगाह स्टेशन पर प्रस्तावित ठहराव बरकरार रहा, जिससे आगरा के यात्रियों को सुविधा मिली।
विज्ञापन


जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि ट्रेन प्रयागराज से सुबह 10.12 बजे रवाना हुई। प्रयागराज-वेरावल विशेष ट्रेन निर्धारित पालनपुर-महेसाना-विरमग्राम मार्ग के बजाय पालनपुर-भीलड़ी-महेसाना-विरमग्राम होकर संचालित की गई। यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति और संचालन संबंधी जानकारी एनटीईएस, रेल कनेक्ट एप या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 के माध्यम से अवश्य जांच करने के बाद ही यात्रा करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें