फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल परिसर में छाया है प्रयागराज कुंभ, शिल्पग्राम में लगाए गए पोस्टर-बैनर

Mon, 14 Jan 2019 08:42 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
शिल्पग्राम में लगाए गए कुंभ के पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कुंभ मेला प्रयागराज में 15 जनवरी से शुरू हो रहा है, लेकिन ताजमहल परिसर में प्रयागराज छाया हुआ है। ताज परिसर में पर्यटन विभाग ने शिल्पग्राम से लेकर हर जगह कुंभ मेले के पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं। इसमें कुंभ मेले में भाग लेने को प्रेरित किया जा रहा है।

विज्ञापन


प्रयागराज में 15 जनवरी से चार मार्च तक आयोजित होने वाले कुंभ मेले में देसी-विदेशी पर्यटकों को ज्यादा से ज्यादा आकर्षित करने के लिए प्रदेश सरकार ने जबर्दस्त प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है। ताजमहल पर रोजाना हजारों देसी विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं।

ज्यादातर विदेशी पर्यटक शिल्पग्राम से ही ताजमहल की ओर जाते हैं। इन पर्यटकों को कुंभ मेले की भव्यता को दिखाने के लिए ताज परिसर में पर्यटन विभाग ने हर जगह पोस्टर और पंफलेट्स लगवाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें