फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी ने लगाया गेट कलक्ट्रेट कर्मियों ने उखाड़ फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी ने लगाया गेट, कलक्ट्रेट कर्मियों ने उखाड़ फेंका
- पीडब्ल्यूडी और कलक्ट्रेट कर्मियों के बीच हुआ विवाद, मौके पर पहुंचे एडीएम
- बिना अनुमति के लगा रहे थे गेट
अमर उजाला ब्यूरो
मथुरा। पीडब्ल्यूडी द्वारा कलक्ट्रेट परिसर में नया गेट लगाए जाने पर सोमवार को हंगामा हो गया। कलक्ट्रेट कर्मियों ने नया गेट उखाड़ फेंका। इसे लेकर पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता से कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। मौके पर पहुंचे एडीएम वित्त ने इसके लिए एक्सईएन पीडब्ल्यूडी से कड़ी नाराजगी जताई। बिना अनुमति के गेट लगाए जाने पर विवाद की स्थिति बनी थी।
रविवार को पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड एक्सईएन ने कार्यालय के मुख्य द्वार से करीब 50 मीटर आगे कलक्ट्रेट परिसर में अल्पसंख्यक अधिकारी कार्यालय के सामने नया गेट लगाते हुए रास्ता बंद कर दिया। सोमवार को जब इसकी भनक कलक्ट्रेट मिनि. कर्मचारी संघ को लगी तो सभी कर्मचारी यहां पहुंच गए। काम कर रहे मजदूरों को भगा दिया और गेट को तोड़ने लगे। इस पर पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता कुछ कर्मचारियों के साथ आ गए। दोनों पक्षों में तड़का भड़की हो गई। सूचना मिलने पर एडीएम वित्त रवींद्र कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने इस कदम के लिए पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से तीखी नाराजगी जताई। साथ ही तत्काल गेट को हटाने के निर्देश दिए। नाजिर दिलीप बांगला को गेट उखड़ने तक यहां मौजूद रहने के निर्देश दिए। तदोपरांत पीडब्ल्यूडी के मजदूरों ने गेट हटा दिया। एडीएम वित्त ने बताया कि इसके लिए पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने अनुमति भी नहीं ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवादों में रहता है प्रांतीय खंड
कलक्ट्रेट परिसर स्थित पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड कार्यालय पिछले दो साल से विवादों में रहता है। अखिलेश कार्यकाल की शिला पट्टिकाओं पर कालिख पोतने पर हुए हंगामे के साथ यहां आए दिन विवादों की स्थिति बनती है। कभी ठेकेदार हंगामा करते हैं तो कभी कार्यालय का आपसी विवाद सुर्खियां में आता है। यहां तैनात एक्सईएन एसके वर्मा का करीब 6 माह पहले स्थानांतरण भी हो चुका है। कलक्ट्रेट के गेट पर भले ही पार्किंग की व्यवस्था हो लेकिन पीडब्ल्यूडी ठेकेदार के गाड़ियां कार्यालय तक पहुंचती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें