फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रतोष मिश्रा मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित

Fri, 03 May 2024 07:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतोष मिश्रा मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित
विज्ञापन

- भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में मिला सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। शहर के मोहल्ला मिश्राना निवासी प्रतोष मिश्रा ने जिले का नाम रोशन करने का कार्य किया है। उन्हें साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में विद्या वाचस्पति सारस्वत सम्मान की डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। उन्हें यह उपाधि भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान दी गई।
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय हिंदी विद्या पीठ, मथुरा, उत्तर प्रदेश के द्वारा मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में राष्ट्रीय स्तर के विद्या वाचस्पति सारस्वत सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। डॉक्टरेट की मानक उपाधि के कार्यक्रम में मैनपुरी के प्रतोष मिश्रा को साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में विद्या वाचस्पति सारस्वत सम्मान की डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। प्रतोष मिश्रा को यह सम्मान देवेंद्र कुमार जैन पूर्व न्यायाधीश मध्य प्रदेश सरकार, विष्णुकांत कनकने प्रभारी मुख्यमंत्री उदयमान योजना तकनीकी शिक्षा मध्य प्रदेश, डाॅ. इंदु भूषण मिश्रा कुलपति पंडित दीनदयाल उपाध्याय हिंदी विद्या पीठ, दीपा मिश्रा सुप्रसिद्ध कथा वाचक मथुरा, डाॅ. विश्वनाथ परिग्रही पर्यावरणविद छत्तीसगढ़ ने प्रदान किया। प्रतोष मिश्रा मोहल्ला मिश्राना निवासी पूर्व प्रधानाचार्य सत्य सेवक मिश्रा के पुत्र हैं और वर्तमान में सूर्या रोशनी लिमिटेड, काशीपुर में वरिष्ठ उप महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें