कासगंज। यूं तो प्यार का इजहार करने के लिए कोई दिन और तारीख निर्धारित नहीं होती है, सोमवार को प्रपोज डे के मौके पर युवाओं ने खास इंतजाम किए। किसी ने अपने दोस्त व लव पार्टनर को सरप्राइज दिया तो किसी ने चोरी चुपके प्यार का इजहार किया। युवाओं ने इस दिन खास उपहार भी भेंट किए।
वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन प्रपोज डे मनाया गया। रोज डे की तरह ही लोगों ने इसे चोरी चुपके ही मनाया। अब युवा इस रिश्ते में और मिठास घोलने के लिए चॉकलेट डे के इंतजार में हैं। युवा विकास का कहना है कि वैलेंटाइन वीक का प्रत्येक दिन अपने आप में खास है।