पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का 1980 में आगरा आगमन पर मुलाकात करते हुए पूर्व सांसद निहाल सिंह जैन
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के पूर्व सांसद रहे निहाल सिंह जैन ने प्रणब मुखर्जी के साथ आगरा के उद्योगों पर चर्चा की थी। उन्होंने बताया कि प्रणब मुखर्जी ने आगरा की जूता, मार्बल, फाउंड्री इंडस्ट्री के बारे में जानकारी हासिल की थी। वह यहां के उद्योगों को बढ़ावा देने के पक्षधर थे।
पूर्व सांसद निहाल सिंह जैन ने बताया कि वह वर्ष 1983 में आगरा आए थे। तब केंद्र में वित्त मंत्री थे। फतेहाबाद रोड स्थित होटल में रुके थे। इस दौरान उन्होंने व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बतौर सांसद आगरा के उद्योगों के विकास को लेकर उनसे बातचीत की थी।
ये भी पढ़ें- स्मृतियों में पूर्व राष्ट्रपतिः श्रीबांकेबिहारी के दर्शन के दौरान प्रणब दा भूल गए थे दक्षिणा
पूर्व सांसद ने बताया कि प्रणब मुखर्जी ने आगरा के उद्योगों को लेकर तब कई सवालात किए। उन्होंने आगरा में कंटेनर डिपो की स्थापना का आग्रह किया लेकिन यह कार्य नहीं हो सका। सांसद रहते हुए उनसे कई बार भेंट हुई थी। वह बड़े ही सौम्य तरीके से बात करते थे। उनकी खास बात थी कि दूसरे की बात बड़े ही गौर से सुनने के बाद ही कोई प्रतिक्रिया देते। पूर्व सांसद ने कहा कि उनके निधन से कांग्रेस के एक युग का समापन हो गया।