फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग लड़की से शादी के लिए कातिल बना प्रखर: रईस बनकर जाल में फंसाई अंजलि की बेटी, नहीं मानी तो कर दी हत्या

Sun, 11 Jun 2023 02:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

अंजलि की बेटी से प्रखर की छह महीने पहले ही दोस्ती हुई थी। वो उसके प्यार में इस कदर पड़ गया कि शादी करने की सपने देखने लगा। जिद ऐसी थी कि जब कारोबारी की पत्नी ने उसे रोका तो उसकी हत्या कर दी। 
 
विज्ञापन
अंजलि का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सिकंदरा के ककरैठा में कारोबारी उदित बजाज की पत्नी अंजलि की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी  प्रखर ने कारोबारी की बेटी को रईस बनकर फंसाया। अपनी महंगी बाइक से उसके स्कूल पहुंचता था। जिम में उसकी दोस्ती एक युवती से हुई थी, जोकि कारोबारी की बेटी की मित्र थी। उसने किशोरी को बताया कि वह डीयू का छात्र है। अपना फोटो भेजा। सोशल मीडिया पर चैट करने लगा। पहली ही मुलाकात में कारोबारी की बेटी प्रखर के जाल में फंस गई। 

विज्ञापन
Trending Videos

छह महीने की थी दोस्ती  

जनवरी 2023 में दोनों की मुलाकात हुई थी। महज छह महीने की दोस्ती एक बड़ी वारदात का सबब बन गई। मां बेटी को समझा रही थी कि यह उम्र प्यार करने की नहीं पढ़ने की है। लड़के झूठ बोलते हैं। वीडियो काल पर भी बातचीत होती थी।

ये भी पढ़ें -  अंजलि हत्याकांड: बिलख पड़ी 12वीं पास कातिल की मां, बोली- बेटे का हर शौक किया पूरा, न जाने कैसे बना हैवान
विज्ञापन

यह था पूरा मामला

अंजलि बजाज की नाबालिग बेटी की दोस्ती प्रखर से थी। मां ने जानकारी होने पर पाबंदी लगा दी थीं। सात जून को बेटी गुस्से में घर से निकल आई थी। बेटी को फोन मिलाया। बाद में बेटी के नंबर से उनके मोबाइल पर व्हाट्स एप मैसेज आया। बेटी ने मैसेज में लिखा कि वह वनखंडी मंदिर के पास है, जबकि वह वहां नहीं पहुंची थी। इस पर कारोबारी दंपती बेटी को तलाश करने मंदिर के पास पहुंचे थे। यहां छिपे हत्यारोपियों ने दोनों को अलग करने के लिए साजिश रची। पिता के पास बेटी के घर पहुंचने का मैसेज आया तो वह घर की ओर चल दिए। इसके बाद दोनों आरोपियों ने चाकू से अंजलि की हत्या कर दी। शव को नाले में फेंकने का प्रयास किया। आठ जून को अंजलि का शव ककरैठा में जंगल में पड़ा मिला था।

ये भी पढ़ें -  12वीं पास कातिल: झूठ के सहारे बेटी से बढ़ाई नजदीकी, जंगल में बुलाकर अंजलि को चाकू से गोदा; इस हाल में मिली लाश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें