फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में होंगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा के आयोजन के संबंध में सभी जनपदों के लिए विस्तृत निर्देश जारी कर दिए हैं। इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं दो चरणों में सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन



पहले चरण की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 24 जनवरी से 1 फरवरी तक आयोजित होंगी। दूसरे चरण की परीक्षाएं 2 से 9 फरवरी तक कराई जाएंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि परीक्षाओं की शुचिता, पारदर्शिता को सुनिश्चित करने के लिए विशेष निगरानी व्यवस्था लागू की गई है। उन्होंने बताया कि केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की जाएगी। कंट्रोल रूम से प्रयोगात्मक परीक्षाओं की निगरानी की जाएगी। इसके लिए सीसीटीवी कैमरों को केंद्र पर चालू रखा जाएगा। डीआईओएस ने बताया कि ज्यादातर केंद्र व्यवस्थापकों ने यूजर आईडी और पासवर्ड बंद लिफाफे में परीक्षा नियंत्रण कक्ष में प्रभारी को जमा करा दिए हैं। केंद्रों पर तैनात किए जाने वाले सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों का पूरा विवरण निर्धारित प्रारूप पर भरकर 17 जनवरी दोपहर तक परिषद के ईमेल पर भेजना है।
जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 154 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 1, 21, 922 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी के लिए पचकुइयां स्थित राजकीय इंटर कॉलेज परिसर स्थित विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में परीक्षा नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। यहां सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। परीक्षा नियंत्रण कक्ष का टेलीफोन नबंर 9997156949 जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें