कंपार्टमेंट परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 15 और 16 को
- माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जारी किया पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षार्थियों के आंतरिक मूल्यांकन और प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है। राजकीय इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने निर्धारित तिथि पर प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराने के निर्देश दिए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि हाईस्कूल इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले परीक्षार्थियों की प्रोजेक्ट आधारित परीक्षा और आंतरिक मूल्यांकन का कार्य प्रधानाचार्य 15 और 16 जुलाई को कराते हुए 16 जुलाई को छात्रों की विषय बार सूची जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 15 और 16 जुलाई के राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी पर आयोजित की जाएंगी। प्रधानाचार्य संबंधित छात्र-छात्राओं को प्रयोगात्मक परीक्षाओं में सम्मिलित कराना सुनिश्चित करें।