अछनेरा। कृष्ण जन्मोत्सव के उल्लास के बीच सीएचसी की बड़ी लापरवाही सामने आई है। शुक्रवार शाम 7 बजे से शनिवार सुबह 4 बजे तक करीब 9 घंटे तक अस्पताल की बिजली गुल रही, जिससे प्रसूताओं और नवजातों की सुरक्षा पर बड़ा संकट खड़ा हो गया। इस दौरान मोबाइल की फ्लैशलाइट के सहारे 7 प्रसव कराए गए।
अस्पताल में लगा इनवर्टर भी कुछ समय बाद जवाब दे गया, जिससे प्रसव कक्ष और अन्य स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहीं। तीमारदारों को गर्मी और मच्छरों के बीच भारी परेशानी उठानी पड़ी। ड्यूटी पर तैनात स्टाफ ने बताया कि बिजली न होने से ऑक्सीजन व अन्य जीवनरक्षक उपकरणों के संचालन में दिक्कतें आईं। घंटों बिजली गुल रहने और वैकल्पिक व्यवस्था फेल होने से लोगों में रोष है। उन्होंने प्रशासन से जांच की मांग की है। वहीं, किरावली के अधिशासी अभियंता चतुर्थ सुभाष चंद्रा का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
बरौली अहीर में बिजली कटौती का वक्त मुकर्रर नहीं
बरौली अहीर। क्षेत्र में रात -दिन में बार -बार हो रही बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हो गए हैं। बिजली के आने जाने का कोई समय नहीं रह गया हैं।
वहीं, सैंया, तेहरा, ब्रथला, मिहावा विद्युत फीडर है। जिसमें लादू खेड़ा , ब्रथला, मिहावा विद्युत फीडर से सम्बंधित लाइनों में वर्षांत के चलते फाल्ट हो रहे हैं जिससे कर्मचारियों ने शट डाउन लिया हुआ है तथा 765 के वी लाइन में भी फाल्ट आ रहा है जिससे खेतों में पानी भरा होने के कारण कार्य करने के लिए शट डाउन है जिससे आपूर्ति सुचारू करने में मदद परेशानी हो रही हैं एस डी ओ अरविंद कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेतर में 17 से 18 घंटे आपूर्ति दी जा रही है तथा लाइन पर कार्य करने पर शट डाउन लेना पड़ रहा है जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी होना स्वाभाविक है फिर भी आपूर्ति सुचारू देने के लिए प्रयास रत है।
लादूखेड़ा विद्युत उपकेंद्र से संचालित 25 गांवों में हाईटेंशन लाइन में फौल्ट के चलते बिजली सुचारु न होने के चलते ग्रामीण परेशान रहे।शुक्रवार शाम 5 बजे गयी लाइट 8 घंटे की कटौती के बाद देर रात 1 बजे चालू की गई जिसके चलते गांवों में जन्माष्टमी अंधेरे में मनाई गयी। मंदिरों में जेनेरेटर लगाकर साज-सज्जा कर श्री कृष्ण की पूजा अर्चना की गई। शनिवार सुबह 6 बजे विद्युत सप्लाई फिर से काट दी गयी, जो शाम 4 बजे सुचारू की गई।