फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दिन-रात सता रही बिजली की आंख-मिचौली

Tue, 24 Jun 2025 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिढ़पुरा। भीषण गर्मी में लोग बिजली की आंख मिचौली से काफी परेशान हैं। उन्हें रोस्टर के अनुसार आपूर्ति नहीं मिल रही है। बिना किसी सूचना दिए कई घंटों तक आपूर्ति की बाधित हो रही है। लोगों ने रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे में तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। भीषण गर्मी में बिजली न मिलने से लोग परेशान हैं। दिन और रात में कई-कई घंटों तक बिजली नहीं आ रही है। कस्बा के पूर्व चेयरमैन विशाल बाबू गुप्ता ने बताया कि रोस्टर के अनुसार आपूर्ति नहीं की जा रही है। बिना पूर्व सूचना के मनमाने ढंग से कटौती हो रही है। उमस भरी गर्मी से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है। रवींद्र सिंह, संदीप बाबा, अमित, निधि, संदीप गुप्ता ने जिला प्रशासन एवं विद्युत निगम के अधिकारियों से रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति दिए जाने और अनियमित कटौती पर तत्काल रोक लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें