फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेरिया हवाई अड्डे पर शहीद पंकज को ऊर्जा मंत्री और वायुसेना के अफसरों ने दी श्रद्धांजलि

Thu, 28 Feb 2019 07:05 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
शहीद पंकज को श्रद्धांजलि देते ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा
विज्ञापन
वायुसेना के शहीद जवान पंकज नौहवार का पार्थिव शरीर विशेष विमान से गुरुवार को आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पर लाया गया। यहां यूपी के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा सहित वायुसेना के अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सेना की गाड़ी शहीद के पार्थिव शरीर को लेकर मथुरा रवाना हो गई। 
विज्ञापन


मथुरा के रहने वाले पंकज नौहवार वायुसेना में एयरमैन टेक्निकल (नायक) के पद पर तैनात थे। बुधवार को जम्मू-कश्मीर के बडगाम में पंकज ने चॉपर से एक स्पेशल ऑपरेशन के लिए उड़ान भरी थी। अचानक चॉपर गिर गया। इसमें वो शहीद हो गए। पंकज 24 दिन पहले ही छुट्टी काटकर ड्यूटी पर गए थे। 

गुरुवार दोपहर बाद उनका पार्थिव शरीर विशेष विमान से आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पर लाया गया। यहां शहीद के सम्मान में कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा, वायुसेना और पुलिस प्रशासन के अफसर पहले से पहुंच गए। कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा सहित सभी अफसरों ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


आगरा से सेना का वाहन शहीद पंकज का पार्थिव शरीर लेकर मथुरा के लिए रवाना हो गया। उधर, शहीद के अंतिम दर्शन के लिए मथुरा के बालाजीपुरम में लोगों की भीड़ है। वहीं शहीद की पत्नी, माता-पिता व अन्य परिजनों की आंखों से आंसू नहीं थम रहे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें