तीन बदमाशों ने रविवार को एक आलू किसान को बेवर बस स्टैंड से कार में बैठाकर 1.68 लाख रुपये लूट लिए। इसके बाद वे उसे कार से धक्का दे कर भाग गए।
किसान वाराणसी से आलू बेचकर लौट रहा था। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। साथ ही बदमाशों की तलाश की। पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना क्षेत्र के गांव नगला गढ़ी निवासी किसान रंगलाल राजपूत वाराणसी आलू बेचने के लिए गए थे। रविवार की सुबह वह आलू बेचने के बाद बेवर रोडवेज बस स्टैंड पर उतरे थे। इस दौरान स्टैंड से उन्होंने आम खरीदे।
इसी बीच वहां एक व्यक्ति आया और उसने दूसरे व्यक्ति से किशनी जाने का रास्ता पूछा। इस पर दूसरे व्यक्ति ने उससे किशनी जाने की बात कहते हुए कार तक ले गया। किसान को भी किशनी जाना था इसलिए वह भी उक्त लोगों के साथ काले रंग की कार सवारी के रूप में बैठ गया। इसके बाद गाड़ी चल दी।