अज्ञात हमलावरों ने सोमवार रात मेडिकल संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। घटना के बाद मौके पर स्थानीय विधायक रामप्रताप सिंह चौहान ने पहुंचकर जानकारी हासिल की।
थाना खंदौली की मुड़ी पुलिस चौकी से महज सौ मीटर दूरी पर प्रेम मेडिकल स्टोर के मालिक प्रेम बघेल पुत्र हुकम सिंह बघेल निवासी लालगढ़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद हमलावर बदमाश फरार हो गए।
बताया गया है कि हमलावर कार में सवार होकर आए थे। प्रेम बघेल को गोली काफी नजदीक से मारी गई। गोली लगते ही दुकानदार दुकान में जमीन पर गिर गए। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।