फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पोस्टमैन गणेश सैन ने बॉडीबिल्डिंग में जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
किरावली बाडी बिल्डिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाले गणेशी सैन का स्वागत करते कस्वा के लोग फोटो स्रौ - फोटो : Archive
विज्ञापन
किरावली। कस्बा निवासी गणेश कुमार सैन ने राष्ट्रीय स्तर की बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर किरावली का गौरव बढ़ाया है। आगरा के संजय प्लेस स्थित डाक विभाग में पोस्टमैन के पद पर कार्यरत गणेश ने लखनऊ में आयोजित 39वीं अखिल भारतीय डाक विभाग प्रतियोगिता के 70 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। 13 से 16 अक्तूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

समापन समारोह में मुख्य पोस्टमास्टर जनरल अजय सिंह चौहान ने गणेश को स्वर्ण पदक, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। गणेश ने 2023 में जयपुर में कांस्य, 2024 में पुणे में रजत और 2025-26 में चेन्नई में कांस्य पदक जीता था। इस बार स्वर्ण पदक हासिल कर उन्होंने लगातार चौथे वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने का सिलसिला जारी रखा। उन्होंने सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद और गुरु के मार्गदर्शन को दिया। किरावली पहुंचने पर गणेश का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान समाजसेवी अनीता चाहर, किसान मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह, श्यामहारी शर्मा, बाबूलाल प्रधान, बाबूलाल वाल्मीकि, सोनू चौधरी, सोनू माहौर, तेजवीर और राजेश सविता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें