फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुलिस कर्मी कोरोना गाइड लाइन का करें पालन-एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस कर्मी कोरोना गाइड-लाइन का करें पालन : एसपी
विज्ञापन

थाना प्रभारियों को मास्क व सेनेटाइजर के प्रयोग के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को ऑनलाइन मीटिंग कर कोरोना गाइड लाइन का पालन करने के निर्देश दिए हैं। जो पुलिस कर्मी मास्क व सेनेटाइजर का प्रयोग नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। वहीं, कोरोना के खतरे से लोगों को जागरूक करने के लिए भी कहा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कोरोना का खतरा एक बार फिर से नजर आने लगा है। आगरा में चीन से आने वाला एक यात्री कोरोना संक्रमित मिल चुका है। अब कोरोना से बचाव के लिए अधिक सावधानी बरतनी की जरूरत है। पुलिस का जनता से सीधे संपर्क रहता है। इसलिए थाना प्रभारी अपने थाने के पुलिस कर्मियों को कोरोना गाइड लाइन का पालन करने के लिए कहे। भीड़ वाले क्षेत्रों में मास्क लगाए, जिससे कोरोना से बचाव हो सके। समय समय पर हाथों में सेनेटाइजर लगाएं, जिससे संक्रमण होने की आशंका न रहे। थाने पर आने वाले शिकायतकर्ताओं को भी मास्क लगाने के लिए कहे। लोगों को मास्क लगाने के लिए जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें