फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर तक धरने के बाद डाक कर्मचारियों ने वापस ली हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ने सोमवार से दो दिवसीय हड़ताल की घोषणा की थी। सुबह से ही हड़ताल के चलते डाक कर्मचारियों ने प्रधान डाकघर पर धरना शुरू कर दिया। दोपहर बाद उच्चाधिकारियों के समझाने पर हड़ताल वापस ले ली। इससे डाक सेवाएं पटरी पर लौट आईं।
विज्ञापन

डाक कर्मचारी 13 मांगों को लेकर सोमवार से दो दिवसीय हड़ताल पर चले गए थे। इसमें पुरानी पेंशन लागू करने, बकाया भुगतान करने, ग्रामीण डाक सेवकों के नियमितीकरण, कोरोना से मृत कर्मचारियों के परिवार को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता आदि की मांग कर रहे हैं। अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ने सोमवार और मंगलवार को देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की थी। सोमवार को सुबह डाक कर्मचारियों ने कार्यालयों में काम नहीं किया। शहर के जेल चौराहा स्थित प्रधान डाकघर पर एकत्रित होकर धरना दिया। दोपहर तक डाकघरों में सेवाएं बाधित रहीं।
उच्चाधिकारियों ने डाक कर्मचारियों की उनकी मांगों पर विचार के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने का आश्वासन दिया। समझाने के बाद डाक कर्मचारियों ने हड़ताल वापस ले ली। दोपहर दो बजे से कर्मचारियों ने डाकघरों में काम किया। धरने में मंडलीय सचिव प्रमोद यादव, विनोद कुमार पांडेय, इंद्रपाल सिंह, मिथिलेश दुबे, पिंकी बघेल, अनवर हासमी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें