फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जामुक्त कराया साढ़े तीन बीघे का तालाब

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। सुरजपुरा गांव में मंगलवार को तहसील प्रशासन ने साढ़े तीन बीघा तालाब की जमीन को कब्जा मुक्त करा लिया। मुक्त कराई गई जमीन पर तालाब की खोदाई शुरू कर दी गई है। अब यहां अमृत सरोवर बनेगा।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी ने बताया कि सूरजपुरा गांव के तालाब पर गांव के लोगों ने दस वर्ष से कब्जा कर रखा था। इसमें खेती की जा रही थी। जबकि गांव के लोगों के घरों का पानी गलियों में बहता रहता है। लोग जलभराव की समस्या से परेशान हैं। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत तहसील पहुंचकर की थी। इस पर मंगलवार को तहसील प्रशासन की टीम पुलिस फोर्स के साथ पहुंची। तालाब की जमीन की पैमाइश कराई गई। करीब एक बीघा जमीन पर गांव के विजय सिंह और रामबरन की फसल मिली। अन्य जमीन पर भी अतिक्रमण था, जिसे हटवाया गया। इसके बाद तालाब की खोदाई शुरू की गई। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि साढ़े तीन बीघा क्षेत्रफल का अमृत सरोवर बनेगा। जिसमें बारिश का पानी एकत्र किया जाएगा। ग्राम प्रधान को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि दोबारा अतिक्रमण व कब्जा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें