आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के मूल्यांकन चुनौती का पोर्टल बंद पड़ा है। इससे छात्र आवेदन नहीं कर पा रहे। विश्वविद्यालय आने पर भी उनको कोई जानकारी नहीं दी जा रही, इससे वह भटकने को मजबूर हैं।
किसी विषय में अंक कम आने पर शुल्क जमा करके मूल्यांकन चुनौती के लिए छात्र आवेदन कर सकता है। इसमें तय शुल्क जमा करने के बाद दोबारा मूल्यांकन होता है। लेकिन विश्वविद्यालय का पोर्टल बंद होने के कारण छात्र ऐसा नहीं कर पा रहे। ऐसे में छात्र विश्वविद्यालय के पटलों पर पोर्टल खुलवाने के लिए भटक रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। सबसे ज्यादा दूसरे जिलों से आए विद्यार्थियों को हो रही है। रोजाना 30 से 50 छात्र दूसरे जिलों से आ रहे हैं। विश्वविद्यालय के पीआरओ प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि पोर्टल पर क्या दिक्कत आ रही है, इसका परीक्षा नियंत्रक के संज्ञान में लाता हूं।
.........
बीएएमएस के विषय में नंबर कम आने पर मूल्यांकन चुनौती के लिए पोर्टल खोला तो वह बंद आ रहा था, विश्वविद्यालय में भी कोई सुनवाई नहीं हुई। - हिमांशु यादव, हाथरस
नहीं मिली जानकारी
एक विषय के आरटीआआई के माध्यम से नंबर दिखाने के लिए मांग की है, लेकिन अभी तक नहीं मिली, इसी बीच मूल्यांकन चुनौती का पोर्टल ही बंद है। - अभिषेक कुमार, छात्र
मूल्यांकन चुनौती के लिए आवेदन करने के लिए पोर्टल खोला तो यह बंद आ रहा था। विश्वविद्यालय में आकर पता किया तो कोई जानकारी नहीं दी। - निधि कुमारी, हाथरस