आगरा कॉलेज में एडमिट कार्ड लेने के लिए लगी छात्र-छात्राओं की भीड़। इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन ?
- फोटो : Agra City
आगरा। आगरा कॉलेज में प्रवेश पत्र बांटने में घोर लापरवाही बरती गई। छात्रों को झुंड में प्रवेशपत्र का वितरण किया गया, इस दौरान हुई धक्कामुक्की में छात्राएं गिर गईं। इसके बाद भी कॉलेज स्टाफ ने लाइन लगाकर व्यवस्थित ढंग से प्रवेशपत्र नहीं बांटे।
आगरा कॉलेज में मंगलवार को परीक्षा के लिए सोमवार को प्रवेशपत्र बांटे जा रहे थे। इस पर छात्रों का झुंड लग गया और खूब धक्कामुक्की हुई। इस मारामारी में दो-तीन छात्राएं गिर गईं। इसके बाद भी कॉलेज स्टाफ ने लाइन नहीं लगवाई और ऐसे ही प्रवेशपत्र वितरण किए। प्राचार्य डॉ. एसके मिश्रा ने बताया कि व्यवस्थित ढंग से प्रवेशपत्र तिवरण करने के लिए मुख्य प्रानुषासक को कहा था, उनसे इसकी जानकारी तलब करता हूं।