फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चला बुल्डोजर- मझोला में तालाब की भूमि से हटवाया अवैध कब्जा

विज्ञापन
कासगंज में पटियाली के गांव मझोला में ग्राम समाज की जमीन से अतिक्रमण हटाती जेसीबी मशीन । - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
पटियाली। सरकारी भूमि और तालाबों पर लगातार राजस्व टीमें कार्रवाई करके बुलडोजर से कब्जे हटा रही है। रविवार को ग्राम समाज व तालाब की जमीन से ग्रामीणों के द्वारा किए गए अवैध कब्जों को प्रशासन ने हटवाया।
विज्ञापन

पटियाली के एसडीएम प्रेमनरायन के निर्देश पर राजस्व टीम मझोला गांव में पहुंची। टीम के साथ बुलडोजर व पुलिसबल भी था। टीम ने ग्राम समाज और तालाब की भूमि से कब्जा हटवाया। तालाब पर ग्रामीण रामकिशन, विपिन, रामसेवक, अशोक, सोनपाल ने अवैध कब्जा कर रखा था। इस कब्जे को राजस्व टीम ने मुक्त कराया। गाटा संख्या 1708 ग्राम समाज की बंजर जमीन थी। वहीं गाटा संख्या 1710 तालाब की भूमि थी। पक्का निर्माण भी ग्रामीणों ने कर रखा था। इस पक्के निर्माण को भी टीमों ने ध्वस्त कर दिया। प्रशासन की कार्रवाई से मझोला गांव में ग्रामीणों के बीच खलबली मची रही।
विज्ञापन

- मझोला गांव में ग्राम समाज की भूमि व तालाब की भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया है। यह अभियान लगातार जारी है। - प्रेमनरायन, एसडीएम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें