फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: माघ मेला- कालीनदी के पानी को प्रदूषणरहित करने की कवायद की जा रही

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। प्रयागराज में जनवरी माह में माघ मेला शुरू होगा। माघ मेेले के दौरान गंगा के पानी की शुद्धता कायम रहे इसके लिए गंगा में गिरने वाले काली नदी के पानी की गुणवत्ता बनाएं जाने की कवायद की जा रही है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने यहां पहुंचकर पानी की शुद्धता परखने के लिए नमूने लिए हैं।
विज्ञापन

6 जनवरी से प्रयागराज में माघ मेला शुरू होगा। प्रयागराज के माघ मेले में लाखों लोग मिलते हैं। मुख्यमंत्री ने गंगा की धारा को शुद्ध करने के लिए सहायक नदियों के पानी की गुणवत्ता को परखने के निर्देश दिए। जिससे गंगा में प्रदूषित पानी न पहुंच सके। बुलंदशहर और अलीगढ़ की ओर से आने वाली काली नदी की धारा कन्नौज जिले में गंगा नदी में जाकर मिलती है। काली नदी का पानी प्रदूषित रहता है क्योंकि बुलंदशहर, अलीगढ़ सहित अन्य इलाकों की औद्योगिक इकाईयों का पानी नदी में गिरता है। जिससे नदी प्रदूषित रहती है। काली नदी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए एसटीपी लगाए गए हैं। वहीं हजारा नहर का शुद्ध पानी झाल के पुल से काली नदी में छोड़ा गया है। जिससे काली नदी के पानी की गुणवत्ता बेहतर की जा रही है। पानी के नमूने की जांच के परिणाम आने पर स्थिति और स्पष्ट होगी।
- काली नदी के पानी के नमूने जांच के लिए लिए गए हैं। पानी की गुणवत्ता बेहतर की जा रही है। हजारा नहर से पानी भी नदी में छोड़ा गया है। टीम ने मौके पर आकर भौतिक रूप से निरीक्षण किया है। - केके शर्मा, टेक्नीशियन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, अलीगढ़ मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें