फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्मार्ट फोन न मिलने पर छात्राओं ने जताया आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में निशुल्क स्मार्ट फोन वितरण योजना से वंचित छात्राओं ने जिलाधिकारी को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। डीएम ने छात्राओं की मांग को गंभीरता से लेते हुए डीआईओएस को मामले की जांच करने का निर्देश देते हुए पूछा है कि किन परिस्थितियों में छात्राएं स्मार्ट फोन पाने से वंचित हुई हैं। इसकी रिपोर्ट दें।
विज्ञापन

श्रीमती शारदा देवी जौहरी नगरपालिका कन्या विद्यालय की छात्राएं कलक्ट्रेट पहुंची। कलक्ट्रेट पहुंचकर इन छात्राओं ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। छात्रा नेहा यादव एवं शालिनी ने बताया कि वह लगातार स्मार्ट फोन के लिए महाविद्यालय प्रशासन से मांग कर रही हैं। इसके लिए वह अपने प्रपत्र भी महाविद्यालय प्रशासन को सौंप चुकी हैं। अन्य महाविद्यालयों में निशुल्क स्मार्ट फोन वितरण योजना में स्मार्ट फोन वितरित किए जा चुके हैं, लेकिन महाविद्यालय की छात्राओं को अभी तक स्मार्ट फोन नहीं मिले हैं। ज्ञापन देने के दौरान छात्रा बेबी, सोनी, उमा, पूनम, रेनू, प्रतिभा, डौली शर्मा, सोनी वर्मा, मानसी, नीतू, प्रियंका, आरती, रितु आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें