कासगंज के नगला सैयद में मृतक के परिवारीजनों से मिलने जा रहे कांग्रेसियों को रोककर पूछताछ पुलिस ?
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। हिरासत में युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई। मौत की खबर मिलते ही स्थानीय स्तर के तमाम नेता मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचते रहे। मंगलवार देर रात कांग्रेस नेता मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे। बुधवार को भी कांग्रेसियों के अलावा अन्य पार्टियों के नेता भी पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी।
कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव मुनेंद्र पाल सिंह राजपूत, कांग्रेस महिला कमेटी की जिलाध्यक्ष दिव्या शर्मा, तरुण शर्मा, परिजनों से मिलने पहुंचे। घटना की जानकारी ली और उन्हें सांत्वना दी। भरोसा दिया कि कांग्रेस कमेटी उनके साथ है। आम आदमी पार्टी के नेता मानपाल, भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष विशाल, भाकियू स्वराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडेय भी परिवार को सांत्वना देने पहंचे। उन्होंने परिजनों से बातचीत की। बुधवार दोपहर बाद सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी पहुंचे। उन्होंने भी परिजनों से बातचीत करते हुए भरोसा दिया कि सपा उनके साथ है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले की स्पष्ट जांच होनी चाहिए।
नेताओं को रोकती रही पुलिस
विभिन्न पार्टियों के नेता मृतक के परिजनों को सांत्वना देने के लिए पहुंच रहे थे, लेकिन पुलिस नेताओं को रोक रही थी। चिंता थी कि कहीं नेताओं के पहुंचने के बाद शांति व्यवस्था भंग न हों। हालांकि भीड़ के साथ नेताओं को नहीं मिलने दिया, बल्कि प्रतिनिधि मंडल को ही परिजनों से मिलने दिय गया है।
कासगंज में नगला सैयद में मृतक अल्ताफ के परिजनों से मिलने जा रहे आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं - फोटो : KASGANJ