फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन पर शहर में सियासी संग्राम

Fri, 12 Dec 2014 01:47 PM IST
आगरा, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार को धर्मांतरण प्रकरण में हिंदूवादियों के खिलाफ शहर में जमकर प्रदर्शन हुए। इधर पुलिस फोर्स भी दिन भर दौड़ती रही। धाकरान चौराहे पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के इकट्ठा होते ही पुलिस ने शांति मार्च न निकालने का दबाव बनाया। काफी बहस के बाद भी जब कार्यकर्ता नहीं माने तो उन्हें हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया। इस दौरान पुलिस से उनकी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे युवा कांग्रेस के शांति मार्च निकालने की सूचना पर पुलिस ने धाकरान स्थित उनके कार्यालय को घेर लिया। तभी युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमानत उल्लाह भी पहुंच गए। जोश में आए दर्जनों कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। अमानत उल्लाह ने भारी फोर्स के बीच ऐलान किया कि कार्यालय में कोई भी कार्यकर्ता गिरफ्तारी नहीं देगा। कार्यकर्ता आगे बढ़ते उससे पहले ही पुलिस से उनकी धक्कामुक्की शुरू हो गई। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया।
एसओ नाई की मंडी ने बताया कि पार्टी पदाधिकारी अमानत उल्ला, अनुज शर्मा सहित 15 पदाधिकारियों को शांति भंग की आशंका पर हिरासत में ले लिया गया था। उन्हें पुलिस लाइन लेकर आए। यहां पर एसीएम पंचम श्यामलता पहुंचीं। पदाधिकारियों ने मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। इसके बाद सभी को छोड़ दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने मांग की कि धर्मांतरण मामले में कार्रवाई होनी चाहिए। पार्षद अनुज शर्मा, गनेश जाटव, विकास शिवहरे, अनुभव जैन, मुकेश धाकड़, पुरुषोत्तम धाकड़, उबैदुर्दरहमान, देवेंद्र, सौरभ शर्मा, बुरहान आलम, अंकित, डॉ आशुतोष भारद्वाज, मथुरा लोकसभा अध्यक्ष मनीष वर्मा और रोहित आहूजा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

पुलिस के सामने ही फूंका पुतला
कांग्रेस नेता नदीम नूर के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट के सामने पुतला फूंकने की तैयारी थी। पुलिस ने धारा 144 में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का डर दिखाया। लेकिन फोर्स की मौजूदगी में ही कांग्रसीजनों ने पुतला फूंककर सीओ कोतवाली मनीषा सिंह को ज्ञापन सौंप दिया। इस मौके पर शादाब, वसीम खान, सुगम शिवहरे, अनुज शिवहरे, आसिफ, मुबीन, शैलेंद्र, शानू, आमिर, रवि, वाजिद आदि मौजूद रहे।
पीस पार्टी ने दिया धरना
आगरा। पीस पार्टी के जिलाध्यक्ष मेघ सिंह सोलंकी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धर्मांतरण के विरोध जिलाधिकारी के आफिस के गेट पर धरना प्रदर्शन किया। मेघ सिंह ने कहा कि आरएसएस के धर्म जागरण मंच के राजेश्वर सिंह, अज्जू चौहान, और नंद किशोर ने लोगों को लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया। ऊंचे रसूख वाले लोग जांच प्रभावित कर सकते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम सिटी राजेश कुमार श्रीवास्तव को सौंप कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शन में  मोहम्मद अजमत, मोहम्मत शहजाद, इलियास, सलीम सैफी, आरिफ मेव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें