कासगंज। जिला समाजवादी पार्टी की बैठक शनिवार को बिलराम गेट स्थित पार्टी के कैंप कार्यालय में हुई। इसमें शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए वोट बढ़वाने व अन्य नीतियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए निर्देशित किया गया।
पूर्व सांसद डा. कुंवर देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि स्नातक एमएलसी, शिक्षक एमएलसी, तथा निर्वाचक नामावली में नाम बढ़वाने व गलत वोट कटवाने का काम चल रहा है। सभी कार्यकर्ता अपने अपने बूथों पर वोट बढ़वाने का काम करें। उन्होंने कहा कि सरकार ने कार्यकर्ताओं का कहीं भी उत्पीड़न होगा तो वहां पर हम सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर संघर्ष करने को बाध्य होेंगे।
सरकार सभी विभागों का निजीकरण करके लाखों लोगों के रोजगार को छीन रही है। गलत नीतियों के कारण आज मंदी का दौर है। देश व प्रदेश को बचाने के लिए तथा सभी समस्याओं के समाधान के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करना है। पूर्व विधायक नेत्रपाल सिंह राघव, जिला उपाध्यक्ष प्रो. नीरज किशोर मिश्रा, विजेंद्र गौर ब्लॉक प्रमुख सहावर, लक्ष्मन सिंह यादव, कमल सिंह बघेल, रामनरेश यादव,
डा. केपी सिंह, डा. मनोज कुमार, रामगोपाल बघेल, रामनाथ शाक्य, तनवीर वानो जुबैरी, डा. वीके राजपूत, संदीप यादव एडवोकेट, सत्यपाल सिंह, वृजगोपाल यादव आदि ने भी विचार रखे। इस मौके पर रघुनाथ यादव, हरिओम शर्मा, मास्टर यादव, रतनलाल दिवाकर, कमलेश वर्मा, कृष्णापाल, मंजू यादव, ओमप्रकाश कश्यप, संजय यादव, विक्रम राना, कृष्णमुरारी वशिष्ठ, मथुराप्रसाद, देवेंद्र लोधी, मुन्ने खाँ, सौरभ यादव, मनोज यादव आदि मौजूद रहे।