फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमांशी को मिला कोनार्क क्रांति अवॉर्ड

विज्ञापन
कासगंज की हिमांशी दिल्ली में कोनार्क क्रांति अवॉर्ड प्राप्त करती - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। कत्थक नृत्यांगना हिमांशी द्विवेदी ने एक बार फिर शहर का नाम बुलंदियों पर पहुंचाया है। राष्ट्रीय स्तर पर कई सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्राप्त करने वाली हिमांशी को अब दिल्ली में कोनार्क क्रांति अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। शुक्रवार को दिल्ली में लोक कला मंच पर हिमंाशी ने 15 मिनट तक कत्थक नृत्य की प्रस्तुति दी थी। उनका यह प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा।
विज्ञापन

शहर की गली पचौरियान निवासी सीबी द्विवेदी की बेटी हिमांशी द्विवेदी बचपन से ही नृत्य कला में निपुण है। उसकी सबसे अधिक रुचि कत्थक नृत्य में है ।शुक्रवार को दिल्ली की लोक कला मंच पर कोनार्क क्रांति फेस्टिवल का आयोजन किया गया। यहां हिमांशी ने कत्थक नृत्य प्रस्तुत किया। हिमांशी के बेहतर प्रस्तुति मनमोहक रही।
इसके लिए उन्हें कोनार्क क्रांति अवॉर्ड से नवाजा गया। विख्यात ओडीसी डांसर विक्रम सहगल ने हिमांशी को कोनार्क क्रांति अवॉर्ड देकर सम्मानित किया। कुछ महीने पहले ही हिमांशी को जयपुर के एक मंच पर नृत्य रत्न से सम्मानित किया गया था। इससे पहले कई बार राष्ट्रीय स्तर पर अवॉर्ड जीत चुकीं हैं। हिमांशी की सफलता पर शहर के लोगों ने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें