फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली, पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतें वापस ली जाएं

विज्ञापन
डीएम को ज्ञापन देते सपा नेता - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। बिजली, डीजल व पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि पर शुक्रवार को सपाइयों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सपाइयों ने भाजपा सरकार की जमकर निंदा की।
विज्ञापन

राज्यपाल के नाम भेजे गए ज्ञापन में समाजवादी पार्टी ने प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा बिजली की दरों में 12 प्रतिशत से अधिक की भारी वृद्धि एवं पेट्रोल व डीजल पर वैट की दरों में वृद्धि करने की कडे़ शब्दों में निंदा की। सपाइयों का कहना था कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार एक के बाद एक जनविरोधी फैसले करती चली जा रही है, जिससे गरीब जनता परेशानी झेलने को मजबूर है।
बिजली की बेतहाशा कटौती के कारण पहले ही जनता बुरी तरह त्रस्त है उसके ऊपर से मूल्यों मे वृद्धि करके घाव पर नमक छिड़कने का कार्य किया गया है। ज्ञापन में मांग की गई है कि गरीब जनता, किसानों व मजदूरो आदि जनसामान्य को महंगाई की इस भीषण मार से निजात दिलाने के लिए पेट्रोल, डीजल एवं बिजली की दरों में वृद्धि को तत्काल वापस लिया जाए।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में सदर विधायक राजकुमार उर्फ राजू यादव, विधायक करहल सोबरन सिंह यादव, विधायक किशनी बृजेश कठेरिया, पूर्व मंत्री आलोक कुमार शाक्य, पूर्व मंत्री डॉ. दीप सिंह पाल, देवेंद्र सिंह यादव एडवोकेट, पूर्व जिलाउपाध्यक्ष जयसिंह कश्यप, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल, कार्यकारी महासचिव सुखवीर सिंह यादव, पूर्व सदस्य जिला पंचायत सतीश यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें