पंड़ित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में वॉलीबाल खेलते खिलाड़ी
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। नगर के पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में सीनियर और सब जूनियर बालक-बालिका जनपदीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सीनियर बालक वर्ग में सनातन धर्म इंटर कॉलेज हसनपुर, बालिका वर्ग में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी की टीम विजेता रही। वहीं सब जूनियर बालक व बालिका दोनों वर्गों में श्री आदर्श कृष्णा इंटर कॉलेज रठेरा की टीम विजेता बनी।
पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित जनपदीय वॉलीबाल ट्रायल्स का उद्घाटन कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। सीनियर बालक वर्ग में पांच टीमों ने भाग लिया, जिसमें सनातन धर्म इंटर कॉलेज हसनपुर ने श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज मैनपुरी को फाइनल मुकाबले में पराजित किया। सीनियर वर्ग में इसके अतिरिक्त श्री आदर्श कृष्णा इंटर कॉलेज रठेरा, सतानंद इंटर कॉलेज रठेरा, जनता इंटर कॉलेज नौनेर की टीम ने भाग लिया।
वहीं सीनियर बालिका वर्ग में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी की टीम ने श्री आदर्श कृष्णा इंटर कॉलेज रठेरा की टीम को पराजित किया। सब जूनियर बालक वर्ग में श्री आर्दश कृष्णा इंटर कॉलेज रठेरा ने सनातन धर्म इंटर कॉलेज हसनपुर को पराजित किया। वहीं सब जूनियर बालक वर्ग में श्री आदर्श कृष्णा इंटर कॉलेज रठेरा ने जीजीआईसी को पराजित कर जीत हासिल की।
समापन अवसर पर प्रधानाचार्य एके सिंह राठौर ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।
इस दौरान वॉलीबाल कोच धीरेंद्र प्रताप सिंह, व्यायाम शिक्षक स्वतंत्र कुमार, कन्हैयालाल, अनिल कुमार, प्रशासनिक प्रधानाचार्य रठेरा प्रफुल्ल कुमार, चंद्रवीर सिंह, ज्योती सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे।