14एमएनपी-28-करहल में सीएए पर पत्रकारों से वार्ता करतीं सदर विधायक इटावा सरिता भदौरिया व अन्य
- फोटो : MAINPURI
करहल (मैनपुरी)। सीएए से सरकार लोगों को नागरिकता देगी। इसमें किसी की नागरिकता ली नहीं जाएगी। बौखलाया विपक्ष देश भर में लोगों को भड़का रहा है। यह बातें मंगलवार को इटावा सदर भाजपा विधायक सरिता भदौरिया ने कहीं।
मंगलवार को करहल में पूर्व विधायक मानिकचंद्र यादव केे आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा विरोधी दल नागरिकता संशोधन कानून सीएए, एनपीआर, एनआरसी को लेकर लोगों में भ्रम फैलाकर भड़का रहे है। विपक्षी दलों का मकसद सिर्फ अपनी राजनीति को चमकाने और जगह-जगह अशांति पैदा करने का है। उन्होंने कहा नागरिकता कानून के विरोध का कोई औचित्य नहीं है। यह किसी के अधिकारों को छीनने का नहीं, बल्कि अधिकारों को देने का कानून है।
पूर्व विधायक मानिकचंद्र ने विधायक सरिता भदौरिया, जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप चौहान स्वागत किया। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बबलू यादव, गौरव यादव, ब्रम्हानंद तिवारी, रमाकांत दुबे, भुवनेश यादव, वीरेंद्र पांडेय, राकेश चंदेल, शेरसिंह भदौरिया, बलराम दुबे, सभासद कलपेंद्र भारतीय, आरडी यादव, सुमित चंदेल, नीरज यादव, ऋषभ यादव, रवी यादव मौजूद रहे।